छत्तीसगढ़

नेत्र और त्वचा दान, बेटे ने मां की इच्छा पूरी की

Nilmani Pal
12 Aug 2025 4:25 PM IST
नेत्र और त्वचा दान, बेटे ने मां की इच्छा पूरी की
x
छग

दुर्ग। स्मृति नगर भिलाई निवासी सुधा देवी जैन के निधन के पश्चात जैन परिवार ने उनके नेत्रदान एवं त्वचादान कर समाज को मिसाल दी। सुधा देवी जैन के नेत्रों से दो परिवार रौशन होंगे व दो नेत्रहीन व्यक्ति फिर से दुनिया देख सकेंगे और जरूरतमंद लोगों को त्वचा मिल सकेगी।

सुधा देवी जैन के निधन के पश्चात उनके पुत्र संदीप जैन,सीमांत जैन,श्रीकांत जैन,सुशांत जैन, पुत्री रीता, सरिता, सीमा, रुचिता व सुचिता एवं बहु साक्षी,राखी ,श्वेता जैन,पौत्र श्रेयांश संजय जैन ने नेत्रदान एवं त्वचादान का निर्णय लिया। जैन परिवार के दामाद नीरज जैन एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,रितेश जैन,राजेश पारख के सहयोग से नेत्रदान एवं त्वचादान सम्पन्न हुए। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी के डॉ उत्कर्ष बंसल ,डॉक्टर कल्याणी,डॉक्टर सृष्टि एवं नेत्र सहायक विवेक कसार ने नेत्रदान प्रक्रीया को संपूर्ण किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 के डॉ अनिरुद्ध मैंने ,डॉ राहुल सिंगरौल,दीपक, राजन, विनीत ने त्वचादान की प्रक्रीया पूर्ण की।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से श्रीमती सुधा देवी जैन को श्रद्धांजलि एवं जैन परिवार को नमन

सुधा देवी जैन के पुत्र विद्याश्री ट्रेवल्स के संचालक संदीप जैन ने कहा हमारे पुरे परिवार ने पांच वर्ष पूर्व नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से नेत्रदान व देहदान का संकल्प लिया था और आज माताजी के निधन के पश्चात जब पुरे पारिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ऐसी परिस्थिति में भी हमारे परिवार ने संकल्प को याद रखा और माताजी के नेत्रदान एवं त्वचादान कर माताजी की इच्छा पूर्ण की। हरमन दुलई ने कहा पांच वर्ष पूर्व जैन परिवार के दस सदस्यों ने देहदान व् नेत्रदान की शपथ ली थी और आज माताजी के नेत्रदान से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा एवं लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

Next Story