छत्तीसगढ़

बेटे पर हुआ खून सवार: मां, बहन और भतीजे को मारा चाकू, एक की मौत

Nil dhankar
7 Sept 2021 2:38 PM IST
बेटे पर हुआ खून सवार: मां, बहन और भतीजे को मारा चाकू, एक की मौत
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात

अंबिकापुर। बेटे ने विवाद के बाद अपनी मां, बहन और भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में मां की मौत हो गई हैं। वहीं बहन और भतीजा गंभीर बताया हैं, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना अंबिकापुर के औरादांड की है। आरोपी बेटे का नाम अजय मांझी है। मृतक का आज सुबह अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने चाकू से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में बीच बचाव करने आई बहन और अपने भतीजे पर भी जानलेवा हमला कर दिया है। इस वारदात में मां की मौके पर पर ही मौत हो गई, जबकि बहन और भतीजा गंभीर बताए जा रहे है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story