छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता के साथ की मारपीट, गाली-गलौज और पत्थर से हमला, FIR दर्ज

Shantanu Roy
24 July 2025 9:00 PM IST
बेटे ने पिता के साथ की मारपीट, गाली-गलौज और पत्थर से हमला, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा राज राजेश्वरी मंदिर के पास कटोरा तालाब निवासी एक व्यक्ति के साथ उसके ही बेटे ने मारपीट कर दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडरी कपड़ा मार्केट में काम करता है और 10वीं तक पढ़ाई की है। 23 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा अमन निहाल स्कूटी (एक्टीवा) लेकर कहीं चला गया था, जिससे उन्हें काम पर जाने में देर हो रही थी। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जब अमन घर लौटा, तो पिता ने देरी का कारण पूछा और कहा कि उन्हें काम पर जाने में देर हो गई है।

इस बात पर बेटा भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा, फिर हाथ, मुक्का और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दोनों गाल, दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है और पूरे शरीर में दर्द है। घटना के समय पीड़ित की पत्नी भी मौजूद थी, जिसने बीच-बचाव किया। उसने भी बेटे द्वारा दी गई गालियों को सुना और कहा कि इससे घर का माहौल बिगड़ गया है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है और बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsपिता से मारपीटबेटा हिंसकसिविल लाइन रायपुरघरेलू हिंसागाली गलौज मामलापिता पर हमलाRaipur Civil Lines violenceson attacks fatherdomestic violenceabusive sonAman Nihal caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story