छत्तीसगढ़
मां की शराब की आदत से नाराज बेटे ने कर दी हत्या, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
16 Aug 2026 3:34 PM IST

x
CG न्यूज.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला को शराब पीने की लत लग गई थी। बेटे के रोकने के बावजूद भी वह नहीं मानती थी। इस बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होता था। शनिवार को विवाद के बाद बेटे ने गुस्से में आकर मां इस वारदात को अंजाम दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम घोठिया की है। आरोपी ने लकड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिसके बाद खून बहाने से महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है। मृतका की पहचान सुशीला गावड़े (55) के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी लोकेश गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी मां को शराब पीने की लत लग गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





