छत्तीसगढ़
बेटी को साथ रखने से नाराज बेटे ने पिता को लगाई आग, सिम्स में इलाज जारी
jantaserishta.com
12 Nov 2026 3:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर लोहे के हथियार से हमला करने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग से झुलसते पिता को तड़पता छोड़कर आरोपी भाग निकला। पिता को जलता देख बेटी ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।
ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट (76) खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम करने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी दुरपति बाई और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बेटी का परिवार उनकी देखभाल के साथ खेती का काम भी संभालता था। उनका बेटा आशाराम केंवट पास के गांव बरेली में रहता है। बताया जा रहा है कि पिता के बेटी को साथ रखने और संपत्ति को लेकर आशाराम उनसे नाराज था।
बुधवार को आरोपी आशाराम अपने गांव सेलर पहुंचा। यहां बेटी को मायके में रखने और संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने लोहे के हथियार से पिता पर हमला किया। इसके बाद साथ लाए पेट्रोल को उन पर डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते विश्राम आग की लपटों से घिर गए। वारदात के बाद आशाराम उन्हें जलता और तड़पता छोड़कर भाग निकला।
पिता को आग की लपटों में घिरा देख बेटी दुरपति बाई घबरा गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और एंबुलेंस को कॉल किया। इसके बाद गंभीर हालत में पिता को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिम्स में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता के बेटी को अपने साथ रखने और संपत्ति को लेकर बेटा नाराज था। हालांकि विवाद की असली वजह और हमले से जुड़ी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





