छत्तीसगढ़

बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को पीटा, दोनों पर केस दर्ज

Nilmani Pal
19 Oct 2022 3:27 AM GMT
बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को पीटा, दोनों पर केस दर्ज
x
छग

दुर्ग। कोतवाली थाना अंतर्गत 70 वर्षीय महिला ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। बहू से कहासुनी होने पर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मां सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 337, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सरस्वती नगर निवासी बिसाहिन ढीमर का अपनी बहू रीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सास के साथ हुई कहासुनी की जानकारी उसकी बहू ने पति को दी।

इस पर उसका लड़का सुभाष ढीमर अपनी मां से झगड़ा करने पर उतारू हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बड़ा कि सुभाष ने मां के सिर पर डंडा मार दिया। इस दौरान पीड़िता की बहू मामले को शांत करने की जगह सास के साथ मारपीट करते हुए उसकी उंगली को दांत से काट लिया। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुनकर छोटा बेटा रोहित ने मौके पर पहुंचा। बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story