छत्तीसगढ़

किसी ने राजमहल में लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने शुरू की जांच

Nilmani Pal
9 May 2022 9:23 AM GMT
किसी ने राजमहल में लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने शुरू की जांच
x

रायगढ़। नवगठित सारंगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रियासतकालीन राजमहल गिरिविललास पैलेस में शनिवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगवा ध्वज फहरा दिया। अब तक राजमहल में उनका परंपरागत झंडा लहराता रहा है। परंपरगत झंडे को हटाकर हटाकर यहां भगवा ध्वज लहरा देने से एक नया विवाद शुरू हो गया है। सुबह महल में लहराते भगवा ध्वज पर राजपरिवार के सदस्यों की नजर पड़ने पर हंगामा शुरू हो गया। पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन ठीक ठीक जानकारी नहीं मिलने पर बाद इसकी शिकायत थाने में लिखवाई गई। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

यह बात सर्वविदित है कि सारंगढ़ राजमहल शुरुआती दौर से ही कट्टर कांग्रेसी परिवार का ठिकाना रहा है।हैं। यहां के राजा नरेश सिंह संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी बेटी पुष्पा देवी सिंह रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। राजमहल में हुई इस घटना से लोग भौंचक हैं कि आखिर महल के सुरक्षा में सेंध लगते हुए कोई कैसे अंदर तक जाकर भगवा ध्वज फरहा सकता है। इससे बड़ा सवाल कि ऐसा क्यों किया गया है। अब इसके पीछे की राजनीतिक विद्वेष की भावना को भी हवा दिया जाने लगा है। बहरहाल पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर इस मामले की जांच शुरु कर दी है।


Next Story