छत्तीसगढ़

जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से मिला समाधान, सवित्री को मिली राज्यांश तथा केन्द्रांश की राशि

Nilmani Pal
20 March 2025 2:34 PM IST
जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर से मिला समाधान, सवित्री को मिली राज्यांश तथा केन्द्रांश की राशि
x

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वारित समाधान किया जा रहा है।

ग्राम मुजगहन निवासी सावित्री यदु जो मितातिन के रूप में कार्य कर रही है, हाल ही में उन्हें राज्यांश और केन्द्रांश की राशि प्राप्त हुई है। जिससे वे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से यह राशि नहीं मिल रही थी। जिससे वह परेशान थी। फिर सावित्री को रायपुर जिले के लिए दिए गये हेल्पलाइन नं. की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कॉल सेंटर से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उनकी राज्यांश और केन्द्रांश की राशि उन्हें प्राप्त हो गई, जिससे वे बेहद खुश हैं।

सुश्री सावित्री यदु ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह समाधान न केवल उनकी समस्या का समधान था बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान और समर्थन भी था।

Next Story