छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार में समाधान सेल की शुरुआत, अब शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
Shantanu Roy
5 May 2025 7:33 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जिले में आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘समाधान सेल’ की शुरुआत की गई है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में शुरू हुए इस नवाचार का औपचारिक उद्घाटन आज बलौदाबाजार पुलिस कम्युनिटी हॉल में किया गया. ‘समाधान सेल’ के तहत अब नागरिक हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत, सुझाव या आपराधिक गतिविधियों की सूचना दर्ज करा सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिससे लोग कभी भी संपर्क कर सकेंगे. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जानकारी दी कि गंभीर अपराध या अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर और सामान्य शिकायतों का 72 घंटे में किया जाएगा।
इस उद्देश्य के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी. जो नागरिक अपराध संबंधी सूचनाएं देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार का डर या संकोच न हो. यह पहल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में आम नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





