छत्तीसगढ़
जवानों ने एक दूसरे को मारी गोली, आपसी विवाद के चलते घटी घटना
Nil dhankar
2 Jun 2022 10:02 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





