छत्तीसगढ़
13 माओवादियों के शव और बरामद ऑटोमेटिक हथियार लेकर लौटे जवान, फोटो
Nil dhankar
3 April 2024 10:11 AM IST

x
बीजापुर। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है। मंगलवार देर रात तक 10 ही शव मिलने की सूचना थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 18 घंटे चले एनकाउंटर में कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें एक महिला नक्सली भी है।
इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापाराव के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ रात करीब 11 बजे खत्म हुई। जवानों ने नक्सलियों के पास से AK-47, LMG जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। टेकलगुड़ेम मुठभेड़ की आज तीसरी बरसी है। 3 अप्रैल 2021 में इस मुठभेड़ में 22 जवानों को नक्सलियों ने मारा था। वहीं, 3 साल बाद उसी इलाके में पुलिस ने एक साथ 13 माओवादियों को ढेर किया है।
Tags13 माओवादियों के शव और बरामद ऑटोमेटिक हथियार लेकर लौटे जवानबीजापुरबीजापुर न्यूज़बीजापुर बिग न्यूज़बीजापुर से जुड़ी खबरबीजापुर में 13 नक्सली ढेरSoldiers returned with bodies of 13 Maoists and recovered automatic weaponsBijapurBijapur NewsBijapur Big NewsBijapur related news13 Naxalites killed in Bijapur
Next Story





