छत्तीसगढ़

नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों को रायपुर रेफर किया

Shantanu Roy
16 April 2024 3:52 PM GMT
नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों को रायपुर रेफर किया
x
छग
रायपुर। बीएसएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी और डीआरजी जवान श्रीकांत माली को इलाज के लिए रायपुर लेकर आया गया है। रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल देवेंद्र नगर में घायल जवान का इलाज जारी है। एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा हॉस्पिटल पहुंचे। कुछ देर में गृह मंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचेंगे। जवान रमेश के घुटने के नीचे गोली लगी है। श्रीकांत माली डीआरजी के जवान को भी
अस्पताल
लाया गया है।
लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव बरामद हो गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे बस्तर पुलिस का नक्सलवाद पर सर्जिक स्ट्राइक बताया है।
मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। मौके से 5 AK-47 बरामद की गई। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया। DRG का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है। 4 दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।
मुठभेड़ में मारे गए शंकर राव और ललिता माड़वी डीवीसी रैंक के नक्सली लीडर थे। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से 4 ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ साढ़े 5 घंटे चली। DIG इंटेलिजेंस आलोक कुमार सिंह ने बताया, पिछले कुछ दिनों से कांकेर इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट के इनपुट्स मिल रहे थे। इसके बाद पुलिस और BSF ने ऑपरेशन की तैयारी की। इसी के तहत आज का ऑपरेशन प्लान किया गया।
नक्सलियों को दोपहर करीब एक बजे घेर लिया गया। 2 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और शाम को 7.30 बजे तक यह चली। इस दौरान, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव भी बरामद भी किए। कबीरधाम जिले में नक्सलियों की सूचना देकर उन्हें पकड़वाने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इनाम के साथ ही पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है। सूचना देने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 78988 15399 भी जारी किया गया है। इसके लिए जवान गांव-गांव में नक्सलियों की तस्वीर वाली पोस्टर दीवारों पर लगा रहे हैं।
Next Story