छत्तीसगढ़

बरसते बारिश में जवानों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, एसपी ने की पुष्टि

Nilmani Pal
6 Aug 2022 4:37 AM GMT
बरसते बारिश में जवानों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, एसपी ने की पुष्टि
x

कांकेर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बरसते पानी में जंगल में घुसे जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जान बचाकर भाग निकले। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों का एक कैंप भी ध्वस्त किया है। वहां पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। मुठभड़े की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है।

जानकारी के मुताबिक, आमाबेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान सर्चिंग पर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान बरसते पानी में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जान बचाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में नक्सलियों का कैंप मिला। तलाशी के दौरान कैंप से भारी मात्रा में किताबें, दवाइयां, नक्सली वर्दी, बर्तन, खाने का सामान सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है।

Next Story