छत्तीसगढ़

गोला-बारूद के साथ डटे जवान हिड़मा को खत्म करने, कभी भी बड़े मुठभेड़ की संभावना

Nil dhankar
28 April 2025 3:02 PM IST
गोला-बारूद के साथ डटे जवान हिड़मा को खत्म करने, कभी भी बड़े मुठभेड़ की संभावना
x

बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सातवें दिन भी लगातार जारी है। बीजापुर-तेलंगाना सीमा के विभिन्न इलाकों से फायरिंग और ब्लास्टिंग की खबरें सामने आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार पेरमपल्ली और सेमलडोडी के पहाड़ी इलाकों में आज सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में नक्सली कमांडर हिडमा, देवा और दामोदर जैसे टॉप नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग की खबरें लगातार आ रही हैं और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। अधिकारी फिलहाल किसी भी बड़े मुठभेड़ की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन को पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।


Next Story