छत्तीसगढ़

IED बम की चपेट में आने से जवान शहीद

Shantanu Roy
25 Feb 2024 4:23 PM GMT
IED बम की चपेट में आने से जवान शहीद
x
छग
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर IED की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई। मौके पर ही दम तोड़ दिया।
SP बीजापुर जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जीतेन्द्र यादव ने जनता से रिश्ता को बताया कि घटना मिरतूर थाना क्षेत्र की है. जहां जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान बेचापाल नाला के पास जवान राम आशीष यादव आईडी की चपेट आ गया। जानकारी के अनुसार, शहीद जवान राम आशीष यादव CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया है जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को कल भिलाई उनके निवास पर ले जाया जाएगा। जहां उनका सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। वारदात के बाद इलाके में लगातार DRG के जवानों की सर्चिंग जारी है।
Next Story