
x
छग
रतनपुर। रतनपुर क्षेत्र के गिधौरी स्थित गौठान से चोरों ने सोलर पंप पार कर दिया। गिधौरी में रहने वाले मन्नू सूर्यवंशी गांव के सरपंच हैं। उन्होंने बताया कि पंचातय की ओर से गौठान का निर्माण कराया गया है। इसमें शासन की ओर से दिया गया सोलर पंप लगा है। शुक्रवार की दोपहर वे गांव वालों के साथ गोठान में थे। इस दौरान वहां पर सभी सामान सही सलामत था। शनिवार की सुबह वे गोठान पहुंचे तो सोलर पंप का केबल कटा हुआ था। उन्होंने पंप को उठाकर देखा तो पाइप बाहर आ गया। चोरों ने अंदर से सोलर पंप निकाल लिया था। सरपंच ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story