छत्तीसगढ़

सोहन पोटाई ने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया : सीएम भूपेश बघेल

Nilmani Pal
9 March 2023 8:07 AM GMT
सोहन पोटाई ने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

Next Story