छत्तीसगढ़

समाज सेवी किशोर आहूजा, महिला कांग्रेस सचिव आशा लता साहू ने थामा भाजपा का दामन

jantaserishta.com
2 May 2024 8:22 PM IST
समाज सेवी किशोर आहूजा, महिला कांग्रेस सचिव आशा लता साहू ने थामा भाजपा का दामन
x
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
रायपुर: बुधवार को राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा किया गया, इस दौरान समाज सेवी किशोर आहूजा और आशा लता साहू प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव बिलासपुर संभाग को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुकुट और गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया और कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। वहीं किशोर आहूजा की घर वापसी को लेकर संस्कृति मंत्री ने अपनी ख़ुशी भी जाहिर की।
बता दें कि जब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मेगा समर कैंप का उद्धघाटन करने यूनियन क्लब पहुंचे, इस दौरान आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। रात को 12:30 बजे पहुंचने के बाद भी वहां पर भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक देवजी पटेल, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ रीजन के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, अमर गिदवानी, मनोज डेंगवानी, तेजू बजाज, नितिन कृष्णानी, बबला होतवानी, मुखी गुरूनामल रोहरा जी, अमर दौलतानी , अजीत वाधवानी,संजय रामानी, अनिल राघवानी, भारत पमनानी, शंकर पिंजनी, अमित जीवन, रतन बलयानी विपुल गोविंदानी मयूर भाई, लकी रोहरा और सिंधु शक्ति परिवार से अन्य कई साथीगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story