छत्तीसगढ़
समाज कल्याण मंत्री ने निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक केलेण्डर का किया विमोचन
jantaserishta.com
27 Jan 2023 4:18 PM IST

x
रायपुर: समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक केलेण्डर 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री ने सभी शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जारी केलेण्डर में शासकीय अवकाशों के साथ तीज-त्यौहारों की तिथियों का उल्लेख है। संघ ने केलेण्डर के माध्यम से 'जीते जीते रक्त दान-जाते जाते नेत्र दान' का भी संदेश दिया है।
अनिला भेंड़िया से सौजन्य मुलाकात के लिए पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से अभिवादन किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक पंकज वर्मा, छत्तीसगढ़ शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के मार्गदर्शक संजय पाठक, प्रांतीय अध्यक्ष श्री सी.एम. दीक्षित(जल संसाधन विभाग) एवं संघ के सदस्यगण महेश साहू लेखा अधिकारी वित्त विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी-मंत्रालय अशीष शर्मा, निज सहायक जीएसटी मुख्यालय प्रीतम मानिकपुरी, राज्य कर अधिकारी जीएसटी पुंगन चंद्राकर, आरएमए स्वास्थ्य विभाग अमितेश्वर सिंह सहित जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य शासकीय विभागों के निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





