छत्तीसगढ़

पेड़ों की कटाई रोकने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने 8 राज्यों में एक साथ किया प्रदर्शन

Nilmani Pal
5 May 2022 4:11 AM GMT
पेड़ों की कटाई रोकने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने 8 राज्यों में एक साथ किया प्रदर्शन
x

रायपुर। हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई को रोकने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने आठ राज्यों में एक साथ प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध दर्ज कराया।

हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के उमेश्वर आर्मो ने बताया कि हसदेव के जंगल को बचाने के लिए युवा, महिला, मजदूर और किसान संगठनों ने पोस्टर अभियान चला कर हसदेव के आंदोलन का समर्थन किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया गया। आर्मो ने बताया कि यूपीए सरकार ने हसदेव अरण्य को नो गो एरिया घोषित किया था, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार पेड़ों की कटाई के समर्थन में है। अभियान के समर्थन में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, झारखंड, उत्तराखंड में प्रदर्शन किया।

Next Story