छत्तीसगढ़
बीजेपी दफ्तर में हुई सोशल मीडिया टीम और आईटी सेल की बैठक
Nil dhankar
29 Jan 2022 2:12 PM IST

x
रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में सोशल मीडिया टीम एवं आईटी सेल की बैठक संपन्न हुई,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव,सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक दुर्गेश ठाकुर, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, आलोक सिंह, मितुल कोठारी, आदित्य कुरील, प्रमोद सिंह सहित प्रदेश कार्यसमिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Next Story





