छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया दोस्ती: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
7 May 2026 11:07 PM IST
सोशल मीडिया दोस्ती: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Surguja सरगुजा: जिले के बतौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया की दोस्ती एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई। फेसबुक पर हुई पहचान के बाद एक युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में पीड़िता की पहचान बतौली निवासी विक्रम सिंह से फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संबंध बने। 5 अक्टूबर 2022 को आरोपी छात्रा के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद करीब तीन वर्षों तक वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा। मई 2025 में छात्रा गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने दवाएं देकर उसका गर्भपात भी कराया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और संपर्क बंद कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने 6 मई को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी विक्रम सिंह (22 वर्ष), निवासी गहिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Next Story