छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में सामाजिक बहिष्कार हुआ समाप्त, पीड़ित लौटे मुख्यधारा में
Shantanu Roy
4 May 2025 11:22 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूटीपाली के आश्रित ग्राम हेड़सपाली में एक सकारात्मक और अच्छी पहल देखने को मिली, जहां सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे पांच व्यक्तियों को पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया। अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे के निर्देश में नायब तहसीलदार अर्पण कुर्रे, भंवरपुर चौकी प्रभारी, सरपंच, आवेदकगण और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण समाधान निकाला गया। सभी संबंधित पक्षों को समझाइश दी गई और आपसी सहमति से प्रकरण का शांतिपूर्ण निराकरण किया गया।
इस पहल के माध्यम से न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला, बल्कि पीड़ित व्यक्तियों के जीवन में भी एक नई आशा का संचार हुआ। सुशासन तिहार के तहत यह कार्रवाई ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासनिक संवेदनशीलता और सहभागिता का प्रमाण है, जो समाज को जोड़ने और खुशहाल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह तिहार वास्तव में "खुशियों का तिहार" बन गया, जहां इंसानियत और इंसाफ की जीत हुई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





