छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत मुढ़ीपार अंतर्गत विशेष ग्राम सभा में योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण
Shantanu Roy
9 Aug 2026 4:03 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शासन की योजनाओं की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस विशेष ग्राम सभा में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने धरातल पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों की वस्तुस्थिति का गहन निरीक्षण किया। ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुढ़ीपार की सरपंच सुमित्रा पटेल, सचिव हरिहर यदू, रोजगार सहायक विनोद कुमार, बीएसएएफ मनिषा सारथी तथा वीआरपी कोमल ठाकुर एवं नेहा पटेल उपस्थित रहे।
लाखों के विकास कार्यों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण
विशेष ग्राम सभा में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत में कुल 51 विकास कार्य (02 मनरेगा एवं 49 आवास योजना से संबंधित) संचालित किए गए, जिन पर ₹11,93,890 का कुल व्यय दर्ज किया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंगरौल ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक लाभ की योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया। व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत रामचन्द्र/पतंगा के स्थल पर निर्मित कृषि तालाब का जायजा लिया तथा सामुदायिक हित को ध्यान में रखते हुए मंदिर तालाब के नवीनीकरण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य केवल सरकारी आंकड़ों और योजनाओं की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि आम जनता को शासन की जवाबदेही और पारदर्शिता की प्रक्रिया से सीधे जोड़ना है। उन्होंने कहा जब विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण होंगे और उनकी रिपोर्टिंग ईमानदारी से की जाएगी तभी शासन और जनता के बीच परस्पर विश्वास मजबूत होगा। सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक अंकेक्षण टीम ने संयुक्त रूप से गांव के विकास में जनभागीदारी बढ़ाने और पारदर्शिता के साथ कार्यों को आगे ले जाने का संकल्प लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





