छत्तीसगढ़

Mahasamund: जिले में अब तक 216.8 मिलीमीटर औसत वर्षा

Nilmani Pal
16 July 2024 12:45 PM IST
Mahasamund: जिले में अब तक 216.8 मिलीमीटर औसत वर्षा
x

महासमुंद mahasamund news । जिले में चालू मानसून monsoon के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 216.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 291.3 मिलीमीटर, बसना में 263.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 230.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 194.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 191.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 130.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 16 जुलाई को 13.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 19.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 15.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 14.7 मिलीमीटर, महासमुंद में 11.3 मिलीमीटर, कोमाखान में 10.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 6.6 मिलीमीटर बागबाहरा तहसील में दर्ज की गई।

17 जुलाई ‘‘मोहर्रम’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए बुधवार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने मोहर्रम के लिए घोषित शुष्क दिवस पर महासमुन्द जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार, महासमुन्द को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

Next Story