छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 470 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Shantanu Roy
17 July 2022 3:20 PM GMT
जिले में अब तक 470 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
x
छग

धमतरी। जिले में एक जून से अब तक 470.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक कुकरेल तहसील में 578.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं कुरूद तहसील में सबसे कम 348.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह नगरी तहसील में 531 मिलीमीटर, धमतरी में 530 मिलीमीटर, मगरलोड में 471.4 मिलीमीटर और भखारा में 365.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में आज 30.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज जहां कुकरेल तहसील में सबसे अधिक 46.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 15.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह आज धमतरी तहसील में 38.8 मिलीमीटर, मगरलोड में 32.1 मिलीमीटर, कुरूद में 28.2 मिलीमीटर और भखारा तहसील में 20.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Next Story