छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक आज 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

jantaserishta.com
30 Jun 2021 3:44 PM IST
छत्तीसगढ़ में अब तक आज 238.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
x

रायपुर:- राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 196.7 मिमी, सूरजपुर में 263.8 मिमी, बलरामपुर में 241 मिमी, जशपुर में 274.3 मिमी, कोरिया में 240.9 मिमी, रायपुर में 248.4 मिमी, बलौदाबाजार में 304 मिमी, गरियाबंद में 246.6 मिमी, महासमुंद में 208.4 मिमी, धमतरी में 256.9 मिमी, बिलासपुर में 220.4 मिमी, मुंगेली में 155.3 मिमी, रायगढ़ में 224.1 मिमी, जांजगीर चांपा में 227.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 269.5 मिमी, दुर्ग में 276.8 मिमी, कबीरधाम में 215.8 मिमी, राजनांदगांव में 168 मिमी, बालोद में 239.7 मिमी, बेमेतरा में 316.1 मिमी, बस्तर 154.8 मिमी, कोण्डागांव में 179.8 मिमी, कांकेर में 218.5 मिमी, नारायणपुर में 214.1 मिमी, सुकमा में 292 मिमी और बीजापुर में 259 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story