छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 6.48 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, अब तक दो लाख 115 किसानों ने बेचा धान

Nilmani Pal
6 Dec 2021 3:05 PM GMT
छत्तीसगढ़ में अब तक 6.48 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, अब तक दो लाख 115 किसानों ने बेचा धान
x

रायपु। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते छह दिनों में 06 लाख 48 हजार 764 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। किसानों से 2476 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इन छह दिनों में 2 लाख 115 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अब तक इन किसानों को 866 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी के छठवें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणी है। बीते छह दिनों में राजनांदगांव जिले में 73,643.20 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे नम्बर पर है। बेमेतरा जिला में 52,807 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी के मामले में आज छठवें दिन राज्य में तीसरे क्रम पर है, बलौदाबाजार जिला में 52,435.24 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर किसानों में काफी उत्साह है। उपार्जन केन्द्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी की जा रही है। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया और पुराने बारदाने की दर 25 रूपए किए जाने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में राज्य के महासमुंद जिले में अब तक 46,951 मीटरिक टन, बस्तर जिले में 5,305 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 842 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 135 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 17 हजार 430 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 11 हजार 689 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 1084 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 655 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 31,137 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 3832 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 22260 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 3841 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 22087 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 28029 मीटरिक टन, बालोद जिले में 49,122 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 52,807 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 35,554 मीटरिक टन, कवर्धा में 37,560 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 73,643 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 52,435 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 35,890 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 26,069 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 43,795 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 8070 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 5218 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 5699 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 11,181 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 16,446 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Next Story