छत्तीसगढ़

अब तक 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, गाय के साथ बर्बरता का मामला

Nil dhankar
12 Aug 2022 1:16 PM IST
अब तक 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, गाय के साथ बर्बरता का मामला
x

जांजगीर-चांपा। हसौद के लालमाटी गांव में एक गाय के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने 2 आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। कुल मिलाकर अब 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल, लालमाटी गांव से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक गाय को पहले बेरहमी से पीटते नजर आ रहै है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गाय के मुंह पर बोरी भी बांधी और मानवता की सारी हदे पार कर दी।

गाय का जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया था। जिससे गुस्साएं ग्रामीणों नें गाय को मारा और इसी के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वीडियो के माध्यम से आरेपियों की पहचान कर धरपकड़ चालू की। जिसके तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को बीते दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आज 3 लोगों और अपनी हिरासत में लिया है। जिसे मिलाकर पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story