छत्तीसगढ़ में अब तक 28.08 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक सबसे ज्यादा इस जिले के किसानों ने बेचा धान

रायपुर: 28.08 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 16 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 7 लाख 82 हजार 878 किसानों से 28 लाख 08 हजार 195 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2482 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान वहां धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही किसानों से चर्चा कर धान विक्रय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





