छत्तीसगढ़

धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 495 मरीज हुए स्वस्थ

Nil dhankar
20 Sept 2021 3:01 PM IST
धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 के 26 हजार 495 मरीज हुए स्वस्थ
x

धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 495 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 19 सितम्बर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 42 हजार 697 लोगों का सैम्पल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27069 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई। इनमें से जहां 26 हजार 495 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में सात हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 59 हजार 791, ट्रू-नॉट से 41 हजार 993 और रैपिड एंटीजन कीट से दो लाख 40 हजार 913 लोगों का सैम्पल जांच किया गया।

Next Story