छत्तीसगढ़

अब तक 16 लाख 89 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

Shantanu Roy
8 Jan 2023 7:51 PM IST
अब तक 16 लाख 89 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी
x
छग
अम्बिकापुर। इस वर्ष जिले में 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा अब तक 58 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी 31 जनवरी तक निर्धारित है तथा ख़रीदी कार्यदिवस करीब 16 दिन है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए जिले में 52 हजार 74 किसान पंजीकृत है जिसमे 41239 लघु व सीमान्त तथा 10835 दीर्घ किसान है। प्रतापगढ़ उपार्जन केंद्र में सर्वाधिक 84713 क्विंटल धान खरीदी हुई है। अब तक 16948 किसानों ने 1142 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है। अधिकारियों के द्वारा रकबा समर्पण कराने लगातार किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Next Story