छत्तीसगढ़

कोरिया जिले में अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Shantanu Roy
16 Jun 2022 3:32 PM GMT
कोरिया जिले में अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
x
छग

कोरिया। भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 7.4 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 13.0 मि.मी. औसत वर्षा बैकुण्ठपुऱ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 10.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2022 से 16 जून 2022 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 14.4, सोनहत तहसील में 17.9, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 13.1, खड़गवां तहसील में 13.3, चिरमिरी तहसील में 0.9, भरतपुर तहसील में 7.1 एवं केल्हारी तहसील में 5.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

Next Story