छत्तीसगढ़

स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत, IED बम तलाशते समय मधुमक्खियों ने काटा

Nilmani Pal
16 May 2025 2:04 PM IST
स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत, IED बम तलाशते समय मधुमक्खियों ने काटा
x
छग

जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में मधुमक्खियों के हमले से CRPF के स्निफर डॉग K-9 रोले की मौत हो गई है। रोले नक्सलियों की दबाई IED को ढूंढ रहा था। इसी बीच मधुमक्खियों ने रोले और उसके हैंडलर पर हमला कर दिया। वहीं CRPF ने गॉड ऑफ ऑनर के साथ रोले को अंतिम विदाई दी है।

जानकारी के मुताबिक, रोले की उम्र करीब 2 साल थी। ये बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का डॉग था। IED ढूंढने और हमले से बचने में माहिर था। फूल ट्रेंड था। जब भी CRPF जवानों की टीम ऑपरेशन पर निकलती थी तो सबसे आगे रोले ही चलता था। नक्सल ऑपरेशन के दौरान इसने सैकड़ों IED ढूंढने में जवानों की मदद की है।

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में भी ये लगातार जवानों के साथ चल रहा था। वहीं अचानक से जब मधुमक्खियों ने इसपर हमला किया तो इसके हैंडलर ने तत्काल इसे पॉलीथिन से कवर किया। लेकिन मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह जख्मी हो गया था। CRPF के डॉक्टर्स ने मौके पर ही इसका प्राथमिक इलाज किया। जिसके बाद इसे ग्राउंड से निकालकर कैंप लाया जा रहा था। रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। वेटनरी डॉक्टर्स ने इसे मृत घोषित किया। जिसके बाद CRPF 228 बटालियन में गॉड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद कैंप में ही शव दफनाया गया।

Next Story