छत्तीसगढ़

शहर में स्नैचिंग की वारदात, तीन लड़कों को तलाश रही पुलिस

Nil dhankar
30 April 2023 7:32 AM IST
शहर में स्नैचिंग की वारदात, तीन लड़कों को तलाश रही पुलिस
x
जांच जारी

दुर्ग। जिले में शादी समारोह से घर लौट रही महिला के साथ बाइकर्स गिरोह ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन लड़कों ने महिला के हाथ से बैग छीना और फरार हो गए। महिला के मुताबिक उसने बैग में सोने चांदी के आभूषण और कुछ नगद रुपए रखे हुए थे।

मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष नगर दुर्ग निवासी रागिनी सिन्हा नाम की महिला के साथ बैग छीनने की घटना हुई है। उसने पुलिस की दी शिकायत में बताया है कि वो अपने पति के साथ बाइक में कवर्धा स्थित सिलयाटी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वो लोग शनिवार देर शाम वहां से दुर्ग लौटे। दुर्ग लौटने पर महिला के पति ने उसे अंडर ब्रिज के पास ई रिक्शा में बैठाया और खुद किसी काम से चला गया। महिला ई रिक्शा से सुभाष नगर पहुंची। वो जैसे ही ई रिक्शा से उतर कर कुछ दूर पहुंची पीछे आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पर्स छीना और फरार हो गए। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस और सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगाए हैं। पुलिस हर एक कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। महिला के मुताबिक उसके पर्स में एक लाख रुपए कीमत के जेवर और 400 रुपए नगद थे।

Next Story