छत्तीसगढ़

बाजार में महिलाओं को बनाते थे निशाना, झपटमारी गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

jantaserishta.com
29 Aug 2026 4:01 PM IST
बाजार में महिलाओं को बनाते थे निशाना, झपटमारी गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला के मंगली बाजार में चोरी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गौरेला पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 और 333 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पहला मामला ग्राम तेंदूमूड़ा निवासी कमला बाई सोनवानी का है। वह मंगली बाजार में सामान खरीदने गई थीं। शाम करीब 4 बजे वह मनिहारी की दुकान पर सामान देख रही थीं। इसी दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ वहां पहुंची और भीड़ का फायदा उठाकर कमला बाई के गले से करीब 8 हजार रुपए कीमत के दो सोने के लॉकेट झपटकर भाग गई।
कमला बाई शिकायत दर्ज कराने गौरेला थाने पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी महिला भी थाने में मौजूद थी। पुलिस ने उसकी पहचान संतोषी बंसल के रूप में की। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से कमला बाई के दोनों सोने के लॉकेट बरामद हो गए।
दूसरी घटना ज्योतिपुर निवासी कौशिल्या ध्रुर्वे के साथ हुई। शाम करीब 4:30 बजे वह डॉक्टर के क्लीनिक के सामने फल खरीद रही थीं। इसी दौरान संतोषी बंसल ने उनके कंधे पर टंगा गुलाबी रंग का पर्स झपट लिया और भागने लगी। पर्स में 1,550 रुपए रखे थे।
पर्स झपटकर भाग रही महिला को आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद डायल-112 की मदद से उसे पुलिस के हवाले किया गया। दोनों महिलाओं की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोषी बंसल समेत गिरोह के कुल तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story