छत्तीसगढ़

वॉशिंग मशीन में सांप, देखकर सहम गए लोग

Nil dhankar
1 Jun 2022 3:14 PM IST
वॉशिंग मशीन में सांप, देखकर सहम गए लोग
x

कोरबा। मौसम का मिजाज बदलते ही सांप एक बार फिर से घरों में घुसने लगे हैं। कोरबा में इस बार सांप वॉशिंग मशीन में घुसा हुआ था। 7 फीट लंबा सांप देखकर लोग डर गए। जिसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई। फिर कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया है, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

शहर के इंडस्ट्रियल एरिया कोसाबाड़ी इलाके में लोग रोज की तरह सुबह उठकर अपने काम में व्यस्त थे। राजकुमार नाम के शख्स के यहां भी सब अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान उनके घर के किसी सदस्य की नजर घर में रखे वॉशिंग मशीन पर पड़ी। मशीन के नीचले हिस्से में उन्हें कुछ हलचल दिखी। पास से देखने पर उन्हें एक लंबा सांप दिखाई दिया। जिसे देखकर वह डर गए और घर के सभी लोगों को इस बारे में बताया गया।


Next Story