छत्तीसगढ़
फार्म हाउस में सांप ने निगले मुर्गियों के चूजे, वाइल्डलाइफ टीम ने किया रेस्क्यू
Shantanu Roy
26 March 2026 10:46 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के रिश्दी क्षेत्र में स्थित डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में बुधवार दोपहर एक डरावनी घटना हुई। फार्म हाउस में अचानक 8 फीट लंबे धमना सांप ने मुर्गियों के कई चूजों को निगल लिया। चूजों के गले में फंसने के कारण सांप छटपटाने लगा, जिसे देखकर फार्म हाउस में मौजूद लोग भयभीत हो गए। फार्म हाउस की देखरेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया था, तभी उसने देखा कि सांप मुर्गियों के बाड़े में छटपटाता है और उसके गले में चूजा फंसा हुआ है। डरकर व्यक्ति तुरंत फार्म हाउस के मालिक डॉ. शतदल नाथ को सूचना दी।
डॉ. नाथ ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी से संपर्क किया। थोड़ी देर में सारथी और उनकी टीम के सदस्य साहिल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को बाड़े से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सांप ने अपने शिकार किए हुए तीन चूजों को उगल दिया। सांप को सुरक्षित थैले में रखकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सांप ने लगभग आधा दर्जन से अधिक चूजों को अपना शिकार बना लिया था।
रेस्क्यू टीम की सराहना
डॉ. शतदल नाथ ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और सावधानी की सराहना की। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके घर और फार्म हाउस में जब सांप घुसा, तब रेस्क्यू टीम ने तुरंत मदद की। डॉ. नाथ ने जितेंद्र सारथी को समाज के लिए समर्पित और हर समय मदद के लिए तत्पर रहने वाला बताया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि हाल के दिनों में सांप निकलने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब भी घर, फार्म हाउस या आसपास के क्षेत्र में सांप दिखाई दे, तो रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दें।
सावधानी और सुरक्षा की जरूरत
सारथी ने यह भी सलाह दी कि घर और फार्म हाउस में सांपों से सुरक्षा के लिए मुर्गियों और पालतू पशुओं के बाड़े की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घबराने की बजाय विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम की मदद लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। ग्रामीणों और फार्म हाउस मालिकों ने इस घटना से सबक लिया है कि जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों के अचानक आने की संभावना रहती है। इस घटना ने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर रेस्क्यू टीम की मदद से जान-माल की हानि रोकी जा सकती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





