छत्तीसगढ़

नाग सांप का रेस्क्यू, कमरे में देखकर सहम गए थे किसान परिवार

Nilmani Pal
9 Aug 2022 4:46 AM GMT
नाग सांप का रेस्क्यू, कमरे में देखकर सहम गए थे किसान परिवार
x

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के ग्राम निरतु के रहने वाले किसान के घर नागसांप घुस गया। घर के अंदर कमरे में सांप को देखकर स्वजन व बच्चे घबरा गए। आनन फानन में पुलिस के डायल 112 को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू टीम के बाद सांप को घर से बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। ग्राम निरतु के रहने वाले बुधराम भाई खेती किसानी का काम करते हैं। बीते रविवार को की रात नौ बजे अपने परिवार के साथ घर पर थे खाना खाकर आराम करने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान किसान एक कमरे के अंदर प्रवेश किया। इसी बीच उनकी नजर दीवार किनारे पर रेंगते हुए सांप पर पड़ी।

इससे वह घबरा गए और बच्चों समेत घर से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। साथ ही सांप को कमरे से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी। नाग सांप होने के कारण किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई है। फिर स्वजन ने पुलिस के डायल 112 में फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ समय बाद कोनी थाना के डायल 112 की टीम आक्षक सूरज कुर्रे और चालक दुर्गेश विश्वकर्मा तत्काल घटना स्थल पहुंचे। जिस कमरे में नाग सांप घुसा था, पुलिसकर्मी उस कमरे के अंदर प्रवेश किया। तब सांप बहुत आक्रामक होकर फेन काटने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सांप रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

रेस्क्यू टीम के सदस्य बब्बू सोनी, सर्प मित्र शुभम भारतद्वाज, टुकटुक शुक्ला घटना स्थल पहुंचे और सांप को बाहर निकलने का प्रयास किया तो सांप फेन फैलाकर पूंछ के बल खड़ा हो गया। भारी मशक्कत करने के बाद रेस्क्यू टीम सांप को पकड़ लिया। फिर इसे दूसरी जगह छोड़ दिया। तब जाकर स्वजन ने राहत की सांस ली। पुलिस की डायल 112 को धन्यवाद कहा। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। गौरतलब है कि पुलिस का डायल 112 इसके पहले भी सांप घुसने पर लोगों की मदद कर चुका है।

Next Story