छत्तीसगढ़

कचरा साफ कर रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Nilmani Pal
21 May 2022 11:32 AM GMT
कचरा साफ कर रही महिला को सांप ने काटा, मौत
x

बिलासपुर/कोटा। कोटा के ग्राम पंचायत लूफा में 42 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला घर के बाहर कचरा उठा रही थी कि उसी दौरान सांप ने महिला की उंगली को काट लिया। जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लूफा निवासी सिया बाई पाव पति सावन सिंह पाव उम्र 42 वर्ष जब घर मे बाहर कचरा उठा रही थी उसी दौरान एक साँप ने उसकी उंगली काट लिया जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी तब परिवार वाले महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोटा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी कोटा पुलिस में शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story