छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी, दो जगहों पर कार्रवाई

jantaserishta.com
11 Oct 2026 1:17 PM IST
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी, दो जगहों पर कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर/जगदलपुर: लगता है छत्तीसगढ़ में बनने वाली शराब में मजा नहीं रहा, इसलिए शौकिनों की मांग को देखते हुए दूसरे प्रदेश की शराब तस्करी कर लाई जा रही है. ऐसा रायपुर में झारखंड की और जगदलपुर में मध्यप्रदेश में निर्मित शराब की बरामदगी से समझ आ रहा है.
बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सोनारपाल के पास जांच के दौरान मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित गोवा ब्रांड की विदेशी शराब की 20 पेटियां जब्त की गई हैं. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है.
दरअसल, आबकारी विभाग के जगदलपुर वृत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटा एरिया वाहन से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है. वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है. इस तरह शराब और वाहन सहित कुल 8 लाख 28 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है.
मामले में दुर्ग जिले के सुपेला, शास्त्री नगर निवासी 33 वर्षीय देवेंद्र कुमार जांगड़े को आरोपी बनाया गया है. वहीं, जोगेन्दर कश्यप उर्फ जोगी फरार है. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं रायपुर में नरदहा-चंद्रखुरी मार्ग पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.3 लीटर झारखंड की देशी शराब रॉयल झारखंड के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी झारखंड के बोकारो का रहने वाला है, जो मोटरसाइकिल में शराब लेकर आ रहा था. जब्त शराब और बाइक की कीमत कुल 51,765 रुपए आंकी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story