छत्तीसगढ़

ऑटो से गांजा की तस्करी, युवक अरेस्ट

Nilmani Pal
22 Aug 2023 10:58 AM IST
ऑटो से गांजा की तस्करी, युवक अरेस्ट
x

रायगढ़/राउरकेला। आबकारी विभाग ने अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स के पास से 2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद किया गया है। आबकारी विभाग के एसआई श्रीधर मोहंती को गुप्त सूचना मिलने पर प्लांट साइट रोड के पास एक ऑटो में गांजा की तस्करी हो रही है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर 23 किलो 766 ग्राम गांजे के साथ ऑटो को जब्त कर लिया। कंधमाल निवासी देवराज कहेर को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।

Next Story