छत्तीसगढ़

मवेशियों को भूखे-प्यासे ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने छुड़ाया, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Aug 2026 5:00 PM IST
मवेशियों को भूखे-प्यासे ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने छुड़ाया, दो गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला भखारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया है।
बताया जा रहा है कि 5 मवेशियों को भूखे प्यासे रखकर ई रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिन्हें भानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स ई रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल ग्राम इर्रा तालाब के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि 5 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story