छत्तीसगढ़

रायपुर आ रहे थे तस्कर, गांजा के साथ पकड़ाए

Nil dhankar
16 March 2023 11:16 AM IST
रायपुर आ रहे थे तस्कर, गांजा के साथ पकड़ाए
x

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 37 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपी यात्री बस में गांजा लेकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था ।

मिली जानकारी के अनुसार , पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर जगदलपुर से यात्री बस में रायपुर की ओर जा रहा था । इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग शुरू की। वहीं कांकेर पुलिस की मदद से बस्तर के पुलिस ने चारामा के पास तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी से 37 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तीनों आरोपी में दो आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है और एक आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Next Story