छत्तीसगढ़

कार से शराब सप्लाई करते नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर

Nil dhankar
10 May 2024 8:36 AM IST
कार से शराब सप्लाई करते नाकाबंदी में पकड़ा गया तस्कर
x
छग

राजनांदगांव। खैरागढ़ साइबर सेल व गातापार पुलिस की टीम ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसे वह कार में भरकर एमपी से छग लेकर आ रहा था। प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि एमपी की दिशा से शराब तस्करी की सूचना टीम को मिली थी।

जिसके बाद गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा के चेकपोस्ट पर नाकेबंदी की गई। जहां कार को खड़ी कर चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी की पहचान ढाल सिंह विश्वकर्मा के रूप में हुई। जांच में कार से 45 पेटी एमपी निर्मित शराब बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Next Story