छत्तीसगढ़

15 पाव शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुलेआम कर रहा था बिक्री

Rounak Dey
20 Aug 2021 2:00 PM IST
15 पाव शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुलेआम कर रहा था बिक्री
x

बिलासपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टिकरापारा में शराब की अवैध बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से बोरी में रखे 15 पाव शराब जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस को गुस्र्वार की रात सूचना मिली कि टिकरापारा स्थित यादव मोहल्ला के पास पान ठेला के पीछे युवक शराब की खुलेआम अवैध बिक्री कर रहा है।

इसके चलते मोहल्ले में शराबी व बदमाश युवकों की भीड़ जुटी रहती है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर टिकरापारा के ही युवक गोलू यादव पिता लक्ष्मण यादव (23) को पकड़ लिया। वह बोरी में शराब रखकर बेच रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तब उसके पास से 15 पाव देशी शराब जब्त किया। इस दौरान आरोपित के पास से बिक्री रकम एक हजार तीन सौ 50 स्र्पये भी मिले। इस पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Next Story