छत्तीसगढ़

रायपुर में गांजा बेचने की फिराक में बैठा तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Jun 2026 10:16 PM IST
रायपुर में गांजा बेचने की फिराक में बैठा तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 59,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त मध्य जोन उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल तथा सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर नशा तस्करों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी अभियान के तहत 6 जून 2026 को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे रोड चूनाभट्ठी क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामदास (39 वर्ष), निवासी ग्राम रतौली, थाना बिवांर, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद डार्क ग्रे रंग के पिट्ठू बैग की जांच की गई। बैग के अंदर प्लास्टिक में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसमें गांजा रखा हुआ था।
पुलिस ने मौके पर ही गांजे का वजन कराया, जिसमें कुल 5 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 59,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।
गंज थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 172/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
Tagsरायपुरगंज थानागांजा तस्कर गिरफ्तार5.99 किलो गांजाएनडीपीएस एक्टचूनाभट्ठीएक्सप्रेस-वे रोडनशा तस्करीउत्तर प्रदेश आरोपीरायपुर पुलिसRaipurGanj police stationGanja smuggler arrested5.99 kg GanjaNDPS ActChunabhattiExpressway Roaddrug smugglingUttar Pradesh accusedRaipur Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story