छत्तीसगढ़

महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Dec 2022 9:22 PM IST
महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला तस्कर गिरफ्तार
x
छग
जांजगीर-चाम्पा। सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की सारागांव निवासी भरतलाल सूर्यवंशी, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर सारागांव पुलिस ने दबिश दी और आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी भरतलाल सूर्यवंशी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
Next Story