छत्तीसगढ़
स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा जनसमर्थन, 1000 पुस्तकें की गई दान
Shantanu Roy
23 July 2025 7:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल 'स्मृति पुस्तकालय योजना' को जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत आज तक 43 दानदाताओं द्वारा 949 से अधिक पुस्तकें दान की जा चुकी हैं। आज के दो दानदाताओं कौशल्या यदु और खेमराज रात्रे ने कुल 103 पुस्तकें दान कीं। इन पुस्तकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर गाइड तथा प्रेरणादायक साहित्य शामिल हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दानदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। विशेष बात यह रही कि कौशल्या यदु, जो स्वयं अशिक्षित हैं, ने तीन प्रेरणादायक उपन्यास दान करते हुए कहा, "मैं खुद पढ़ नहीं सकी, पर चाहती हूं कि कोई और मेरी तरह अनपढ़ न रह जाए।" वहीं, खेमराज रात्रे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें दान करते हुए कहा, "यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक रूप से किताबें खरीदने में सक्षम नहीं हैं।" जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





