छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी आज दुर्ग दौरे पर

Nilmani Pal
21 Sept 2023 7:41 AM IST
स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी आज दुर्ग दौरे पर
x

दुर्ग। महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पास हुआ है। इसके बाद आज छत्तीसगढ़ में दो कद्दावर महिला नेता आमने-सामने नजर आने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जहां भिलाई में होने वाले पार्टी के अब तक के सबसे बड़े महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगी। वहीं भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दुर्ग जिले के ही पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

राजनितिक रूप से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली ये दोनों महिला नेता चुनावी साल में अपनी-अपनी पार्टी को ऑक्सीजन देने आ रही है। एक तरफ प्रियंका तो दूसरी तरफ स्मृति मोर्चा संभालती नज़र आएंगी। अमेठी में राहुल गांधी को मात दे चुकी स्मृति की सभा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। परिवर्तन यात्रा के बहाने बीजेपी ने भूपेश बघेल के किले को भेदने की कोशिश में है।

भाजपा ने भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए पहले ही सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है। सियासी शतरंज में ये दांव और मजबूत हो सके इसके लिए अमेठी फतह करने वाली स्मृति को अब भेजा जा रहा है। वह जहां 15 साल की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताएंगी, वहीं 5 साल में कांग्रेस सरकार की क्या नाकामियां रही हैं वह भी गिनवाएंगी।

Next Story